पिछले कुछ सालों में अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया में जगह बनाने में कामयाब रहे तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को फैंस ट्विटर पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। उनको ट्रोल करने के पीछे की वजह उनके द्वारा शेयर की गई एक वीडियो है जिसमें वो हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। 

Advertisement

इस वीडियो में सैनी को शर्टलेस देखा जा सकता है और उनकी फिटनेस भी शानदार नजर आ रही है लेकिन लगता है कि सैनी का ये अंदाज़ फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है तभी वो उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Advertisement

अपने ट्विटर हैंडल पर हार्ले डेविडसन के साथ वीडियो पोस्ट करते हुए नवदीप सैनी ने लिखा, ""डर को महसूस करने के लिए मेरी बाइक पर मेरे साथ चलें।" सैनी के इस वीडियो पर फैंस जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। एक फैन ने तो यहां तक लिख दिया कि भाई अपनी बॉलिंग पर ध्यान दो इन सब चीज़ों पर नहीं।

जबकि एक और यूज़र ने सैनी को ट्रोल करते हुए लिखा, भाई खेलने पर फोकस करो, हवाबाज़ी करोगे, तो हवा में ही घुमोगे। वहीं, कई और यूज़र्स ने भी सैनी को जमकर ट्रोल किया। आइए देखते हैं कि फैंस उनके इस वीडियो पर किस तरह का रिएक्शन दे रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार