श्रीलंका क्रिकेट (Sri Lanka Cricket) ने रविवार को श्रीलंका के पूर्व टेस्ट और वनडे खिलाड़ी नवीद नवाज (Naveed Nawaz) को दो साल के लिए राष्ट्रीय टीम का सहायक कोच नियुक्त किया गया है। नवाज नई भूमिका संभालने से पहले, बांग्लादेश की अंडर-19 टीम के हेड कोच के रूप में काम कर रहे थे, जहां उन्होंने टीम को 2020 में आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जिताया।

Advertisement

48 वर्षीय नवाज बाएं हाथ के बल्लेबाज थे, जिन्होंने श्रीलंका के लिए एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले, लेकिन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने काफी रन बनाए हैं।
एसएलसी ने यह भी कहा कि बांग्लादेश दौरे के दौरान चामिंडा वास, पियाल विजेतुंगे, मनोज अबेविक्रमा और महिंदा हलंगोडा को राष्ट्रीय टीम के साथ काम करने के लिए नियुक्त किया गया है। बता दें कि हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट ने क्रिस सिल्वरवुड को हेड कोच नियुक्त किया था। सिल्वरवुड इससे पहले इंग्लैंड टीम के कोच थे, लेकिन एशेज सीरीज में 4-0 की करारी हार के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 

Advertisement

श्रीलंका आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत बांग्लादेश दौरे के दौरान दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा।

जबकि, वास तेज गेंदबाज कोच होंगे, विजेतुंगे और अबेविक्रमा को स्पिन गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण कोच के रूप में नियुक्त किया गया है। हालंगोडा दौरे के टीम मैनेजर होंगे।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार