आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में हमने अंपायर्स को कई छोटी-बड़ी गलतियां करते हुए देखा लेकिन टूर्नामेंट के 38वें मैच में हमें अंपायर्स द्वारा एक ऐसी गलती देखने को मिली जो शायद आप इंटरनेशनल लेवेल पर उम्मीद नहीं करते हैं। ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे इस मैच में अलीम दार और लैंग्टन रुसेरे ने एक स्कूल क्रिकेट वाली गलती की जिसके चलते इन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है।

Advertisement

दरअसल, हुआ ये कि टॉस हारकर ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी कर रहा था और कंगारुओं की पारी का चौथा ओवर नवीन उल हक डाल रहे थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि नवीन ने इस ओवर में सिर्फ 5 गेंदें डाली। ऑस्ट्रेलिया को इस एक गेंद का कितना खामियाजा भुगतना पड़ेगा ये तो वक्त बताएगा लेकिन 5 गेंदों वाले इस ओवर के चलते अलीम दार और लैंग्टन रुसेरे को काफी ट्रोल किया जा रहा है।

Advertisement

नवीन ने ओवर में छठी गेंद अंपायर्स की मिसकैल्कुलेशन की वजह से नहीं डाली और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने भी इस ओर ज्यादा ध्यान नहीं दिया लेकिन अब ये मामला जब सामने आया तो सोशल मीडिया पर फैंस इंटरनेश्नल अंपायर्स की इस बड़ी गलती से काफी नाखुश दिखे औऱ वो जमकर इन अंपायर्स पर अपनी भड़ास भी निकाल रहे हैं। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 169 रनों का लक्ष्य रखा है।

अगर ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना है तो उन्हें सबसे पहले ना सिर्फ ये मैच जीतना होगा बल्कि इंग्लैंड के नेट रनरेट से आगे निकलने के लिए उन्हें अफगानिस्तान को 106 रन से पहले रोकना होगा। अगर ऑस्ट्रेलिया इससे कम अंतर से मैच जीती तो उन्हें दुआ करनी होगी कि श्रीलंका की टीम इंग्लैंड को उनके आखिरी ग्रुप मैच में हरा दे। ऐसे में आखिरी कुछ दिन इस टूर्नामेंट के लिहाज से बेहद दिलचस्प हो गए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार