नई दिल्ली,2 अगस्त | राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के सीओओ तूफान घोष ने पृथ्वी शॉ के निलंबति होने के बाद उनके अकादमी में ट्रेनिंग करने पर सवाल पर चुप्पी साध ली है। भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 17 जुलाई को एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जिसमें शॉ, धवन और उमेश यादव के साथ दिखाई दे रहे है जबकि बीसीसीआई ने शॉ को 16 जुलाई को ही डोपिंग नियमों का उल्लंघन करने के कारण उन्हें निलंबित कर दिया था। 

Advertisement

जब शॉ को 16 जुलाई को ही निलंबित कर दिया था तब वह 17 जुलाई को एनसीए में क्या कर रहे थे, इस सवाल पर घोष कोई भी जबाव नहीं दे रहे हैं। 

Advertisement

आईएएनएस ने जब घोष से इस मुद्दे पर बात करनी चाही तो उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, "मैं इस पर कुछ नहीं कह सकता। मैं इस मुद्दे पर बात करने के लिए सही व्यक्ति नहीं हूं, आप बीसीसीआई से बात कीजिए।"

उनसे जब पूछा गया कि क्या आपको प्रतिबंध के बारे में बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी ने बताया तो घोष ने फोन काट दिया। 

बीसीसीआई के पदाधिकारी ने बताया कि बोर्ड के एंटी डोपिंग मैनेजर, कानूनी टीम और सीईओ को इस पूरी प्रक्रिया के बारे में पता था और शॉ के निलंबित होने के बाद एनसीए में ट्रेनिंग करने का सवाल ही नहीं उठता। 

पदाधिकारी ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो यही लोग हैं जिन्हें इस पूरी प्रक्रिया के बारे में पता था। शॉ को तुरंत प्रभाव से एनसीए और बोर्ड की अन्य सुविधाओं से बाहर कर देना चाहिए था।"

Advertisement

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि हाल के दिनों में एनसीए में जिस तरह की चीजें हुई हैं वह गैरपेशेवर हैं और शॉ का निलंबन के बाद भी अकादमी में ट्रेनिंग करना इसका एक और उदाहरण है। 

अधिकारी ने कहा, "मुझे लगता है कि एनसीए इस समय एक द्वीप बन चुका है और सीओओ उस द्वीप के अंदर एक और द्वीप बन चुके हैं। यह भारत की बाकी क्रिकेट से अलग राह पर है। एनसीए के पास रिहैब के लिए अच्छी सुविधाएं हैं लेकिन जो खिलाड़ी यहां रिहैब के लिए आ रहे हैं वो पर्यटक की तरह आ रहे हैं जैसे किसी द्वीप पर जाते हैं।"

अधिकारी ने कहा, "एक पल के लिए यह बात भूल जाते हैं कि शॉ का फैसला कब आया। मैं यह बात समझ नहीं पा रहा हूं कि जब शॉ को 16 जुलाई को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था तब कैसे वो एनसीए में ट्रेनिंग करते रहे? सीईओ राहुल जौहरी और एनसीए के सीओओ घोष के बीच में क्या कुछ भी बात नहीं हुई।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार