नीदरलैंड्स और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रॉटरडैम में रविवार को खेला जाएगा।

Advertisement

NED vs PAK: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन – रविवार, 21 अगस्त, 2022
समय – दोपहर 02: 30 बजे
जगह – हेज़ेलारवेग, रॉटरडैम 

NED vs PAK: Match Preview

पाकिस्तान की टीम ने सीरीज में अब तक नीदरलैंड्स पर अपना दबदबा साबित किया है। मेहमान टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी है, जिसके दौरान कप्तान बाबर आज़म टीम के लिए टॉप स्कोकर रहे हैं। बाबर ने 2 मुकाबलों में 131 रन बनाए हैं, वहीं फखर जम़ान ने दो मुकाबलों में 112 रन अपने नाम किये हैं।

गेंदबाजी की बात करें तो हारिस रऊफ ने दो मैचों में 6 और नसीम शाह 5 विकेट चटकाए हैं। मोहम्मद नवाज ने भी अच्छी गेंदबाज़ी की है और वह सीरीज में अब तक टीम के लिए 4 विकेट झटक चुकेे हैं।

Advertisement

नीदरलैंड्स के लिए टॉम कूपर ने पाकिस्तानी गेंदबाज़ों के खिलाफ 131 रन जोड़े हैं, वहीं बेस डी लीड 105 रन बना चुके हैं। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने भी बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन किया है।

मेजबानों की गेंदबाज़ी टीम की कमजोरी रही है। विवियन किंगमा नीदरलैंड्स के लिए टॉप विकेट टेकर हैं, जिन्होंने दो मैचों में सिर्फ तीन विकेट चटकाए हैं। बेस डी लीड ने नीदरलैंड्स के लिए 2 विकेट हासिल किये हैं।

NED vs PAK: Match Prediction

Advertisement

पाकिस्तान के बल्लेबाज़ों और गेंदबाजों ने नीदरलैंड्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले जीतकर मेहमान टीम सीरीज अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में पाकिस्तान ही तीसरे मुकाबले में फेवरेट रहेगी।

NED vs PAK Head-to-Head

कुल – 5
नीदरलैंड्स – 0
पाकिस्तान – 5

Advertisement

NED vs PAK Team News

दोनों ही टीमों की तरफ से किसी भी खिलाड़ी के चोटिल होने की खबरे सामने नहीं आई है।

NED vs PAK Probable Playing XI

Advertisement

नीदरलैंड्स - विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डॉड, वेस्ली बारेसी, बेस डी लीडे, टॉम कूपर, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), तेजा निदामनुरु, लोगान वैन बीक, टिम प्रिंगल, आर्यन दत्त, विवियन किंगमा

पाकिस्तान - इमाम-उल-हक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगहा सलमान, खुशदिल शाह, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह

NED vs PAK Fantasy XI

Advertisement

विकेटकीपर- मोहम्मद रिजवान, स्कॉट एडवर्ड्स
बल्लेबाज - बाबर आजम, टॉम कूपर, फखर जमान
ऑलराउंडर- बेस डी लीडे, मोहम्मद नवाज, आगा सलमान
गेंदबाज- हारिस रऊफ, नसीम शाह, विवियन किंगमा

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार