टी-20 वर्ल्ड कप के 7वें संस्करण के लिए 8 सितंबर को भारत ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है था। इस दौरान टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हुए जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।

Advertisement

हालांकि इस दौरान जिस नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा हुआ वो आरसीबी की ओर से खेलने वाले भारत के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल का है। चहल को सेलेक्टर्स ने यह कहा था कि यूएई में उन्हें तेजी से स्पिन करने वाले स्पिनर चाहिए जिसकी वजह से उन्होंने राहुल चाहर को जगह दी है।

हालांकि रविवार को हुए मैच में युजवेंद्र चहल ने मुंबई के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया और केवल 11 रन दिए और साथ ही 3 विकेट भी चटकाए है।

अब चहल के मुद्दे पर भारत के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बात करते हुए कहा है कि चहल टी-20 में भारत के लिए बड़े हथियार रहे हैं और सेलेक्टर्स को उन्हें मौका देना चाहिए।

क्रिकबज से बातचीत के दौरान सहवाग ने कहा,"चहल पहले भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे। मुझे यह समझ नहीं आ रहा है कि उन्हें टी-20 की टीम से बाहर क्यों रखा गया। सेलेक्टर्स को इसका जवाब देना चाहिए। ऐसा नहीं है कि राहुल ने श्रीलंका में बेहद शानदार गेंदबाजी की थी। जिस तरह से चहल ने गेंदबाजी की है वो किसी भी टीम के लिए टी-20 में तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।"

अभी तक आईपीएल 2021 में चहल ने 10 मैच खेले हैं और केवल 9 विकेट चटकाए है।
 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार