मोहाली, 6 मई (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में जीत के साथ लीग का समापन करने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि अगले सीजन के लिए उनकी टीम को एक कोर ग्रुप बनाने की जरूरत है।

Advertisement

पंजाब ने लोकेश राहुल (71) और निकोलस पूरन (36) की शानदार पारियों के दम पर रविवार को यहां आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-12 के अपने अंतिम लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराकर जीत के साथ लीग का समापन किया। 

Advertisement

प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी पंजाब की 14 मैचों में यह छठी जीत रही है और उसने 12 अंकों के साथ छठे नंबर पर रहकर लीग का समापन किया। 

अश्विन ने मैच के बाद कहा, "यह हमारे लिए आसान नहीं था। लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद को छोड़कर हमने कई मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।"

 

 उन्होंने कहा, "कुछ कारण हैं। हमने मैचों में अच्छा नहीं किया, खासकर पावरप्ले और मध्यओवरों में। मुझे लगता है कि जब टीमें योजना बनाती हैं और हमारे पास वापस आती हैं, तो हमें ठीक से इसका जवाब देना होगा। हमने क्वालीफाई नहीं किया। अगले सीजन के लिए हमें कोर ग्रुप तैयार करना होगा।" 

टीम की अपनी योजनाओं और इस साल की लीग के लिए नीलामी के बारे में उन्होंने कहा कि अधिकांश टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया क्योंकि उन्होंने अपने प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन किया। 

Advertisement

अश्विन ने कहा, "हमें इस पर ध्यान करना होगा। हमें एक ऐसा स्कोर बनाना होगा, जिसका कि हम बचाव कर सकें। कुछ अच्छी टीमें लगातार ऐसा करती हैं। कई टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया है क्योंकि उन्होंने लगभग पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार