आईपीएल 2023 के मुकाबले में रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए मुकाबले में यश दयाल द्वारा डाले गए आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के जड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाई थी। ऐसा ही कुछ कमाल उन्होंने गुरुवार (31 अगस्त) को खेले गए  UP T20 league 2023 के मुकाबले में मेरठ मावेरिक्स के लिए किया।

Advertisement

काशी रुद्रास के खिलाफ हुए मुकाबले में मेरठ के लिए खेलते हुए सुपर ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर टीम को जीत दिलाई। सुपर ओवर में जीत के लिए मेरठ की टीम को 17 रन की दरकार थी, बाएं हाथ के स्पिनर शिवा सिंह के खिलाफ छक्कों की हैट्रिक लगाई। 

Advertisement

रिंकू पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना पाए, लेकिन अगली तीन गेंदों में उन्होंने मेरठ को मुकाबला जीता दिया। दूसरी गेंद पर रिंकू ने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का जड़ा, इसके बाद डीप मिड-विकेट और फिर लॉन्ग ऑफ क्षेत्र की तरफ एक और छक्का जड़ा। 

इससे पहले दोनों टीमों ने निर्धारित 20 ओवर में 181 रन बनाए थे, जिसके बाद मुकाबला सुपर ओवर में गया। हालांकि रिंकू पहले बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में 15 रन ही बना पाए थे। लेकिन टीम ने उनपर भरोसा जताया और सुपर ओवर में बल्लेबाजी के लिए भेजा, जो सही फैसला साबित हुआ। 

Also Read: Cricket History

गौरतलब है कि रिंकू ने हाल ही में भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके अलावा इस महीने के अंत में होने वाले एशियन गेम्स में भी वह भारतीय टीम का हिस्सा हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार