पंजाब की धरती ने वैसे तो टीम इंडिया को युवराज सिंह और हरभजन सिंह जैसे कई दिग्गज क्रिकेटर दिए हैं और हर साल इस धरती से कई युवा क्रिकेटर्स दुनिया को आईपीएल के जरिए अपना टैलेंट दिखाते हैं। लेकिन अब पंजाब के लुधियाना से ताल्लुक रखने वाले एक युवा खिलाड़ी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसे देखकर उसे भी आने वाला सितारा कहा जा रहा है।

Advertisement

हम बात कर रहे हैं 21 साल के नेहल वढेरा की जिन्होंने गुरुवार यानि 28 अप्रैल को लुधियाना के लिए खेलते हुए जीआरडी क्रिकेट ग्राउंड में पंजाब राज्य अंतर-जिला टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में बठिंडा अंडर-23 टीम के खिलाफ 578 रन ठोककर एक रिकॉर्ड बना दिया। नेहल ने अपनी 414 गेंदों की पारी में 42 चौके और 37 छक्के लगाए और अपनी टीम को इस 4 दिवसीय मैच के दूसरे दिन 6 विकेट पर 880 रन बनाने में अहम योगदान दिया।

Advertisement

आपको बता दें कि नेहल युवराज सिंह के बहुत बड़े फैन हैं। 4 दिवसीय मैच में नेहल ने 139 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की जो ये दिखाता है कि उन्होंने 4 दिवसीय मैच में टी-20 वाले अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की। बेशक ये फर्स्ट क्लास क्रिकेट नहीं है लेकिन इसके बावजूद उनकी इस पारी के बारे में कई लोग बात कर रहे हैं। फैंस को उनकी इस पारी के दौरान सबसे तेज 200, सबसे तेज 300, सबसे तेज 400 और सबसे तेज 500 रन देखने को मिले।

वढेरा ने इस करिश्माई पारी के चलते किसी राज्य आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में सर्वाधिक स्कोर बनाने का 66 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। नेहल से पहले ये रिकॉर्ड पंजाब के पूर्व क्रिकेटर चमन लाल मल्होत्रा ​​​​के नाम पर दर्ज था। हालांकि, ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या नेहल आने वाले मुकाबलों में भी इस प्रदर्शन को बरकरार रख पाते हैं या नहीं लेकिन अगर वो ऐसा करने में सफल रहे तो बहुत जल्द आप उन्हें आईपीएल में भी देख सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार