भारत और नेपाल के बीच खेले गए मुकाबले में बेशक नेपाली टीम को हार का सामना करना पड़ा लेकिन इस मैच में जिस तरह से उन्होंने लड़ने का जज्बा दिखाया उसने ये दिखा दिया कि नेपाल क्रिकेट का भविष्य काफी उज्जवल है। इस मैच में नेपाल के कुछ बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया और उनमें से एक रहे ऑलराउंडर सोमपाल कामी जिन्होंने 48 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। 

Advertisement

सोमपाल इस मैच में अपनी बल्लेबाजी के चलते तो लाइमलाइट में रहे लेकिन इसके साथ ही उन्होंने मैच के बाद भी कुछ ऐसा किया जिससे उनकी काफी तारीफ हो रही है।दरअसल, मैच के बाद नेपाल के गेंदबाजी ऑलराउंडर, सोमपाल कामी ने ड्रेसिंग रूम में पहुंचकर विराट कोहली से मुलाकात की और उनका ऑटोग्राफ लिया। सोमपाल ने इसके बाद सोशल मीडिया पर विराट के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर की जिसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने जूते पर विराट का ऑटोग्राफ लिया हुआ है।

Advertisement

27 वर्षीय क्रिकेटर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पूर्व भारतीय कप्तान के साथ तस्वीरें शेयर की और पोस्ट को कैप्शन दिया, "विराट कोहली सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं हैं, वो एक इमोशन हैं।" कामी के इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और फैंस अलग-अलग तरह से कमेंट करके नेपाल क्रिकेट के उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

Also Read: Live Score

अगर मैच की बात करें तो भारतीय टीम को जीत के लिए  231 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन बाद में बारिश के चलते भारत को 23 ओवरों में 145 रनों का लक्ष्य मिला जिसे भारत ने बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने नाबाद 74 रन और युवा शुभमन गिल ने नाबाद 67 रन बनाकर भारत को जीत तक पहुंचाया। भारत की तरह नेपाली फील्डर्स ने भी खराब फील्डिंग की जिसके चलते उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार