Kushal Bhurtel Catch: संयुक्त अऱब अमीरात (UAE) ने शुक्रवार (19 अप्रैल) अल अमीरत क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए एसीसी मेन्स T20I प्रीमियर कप 2024 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में नेपाल (Nepal) को 6 विकेट से हरा दिया। 

 
Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद नेपाल ने 9 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए, जिसमें संदीप जोरा 50 रन और गुलशन झा ने 20 रन की पारी खेली।  इसके जवाब में यूएई ने 17.2 ओवर में 4 विकेट गवाकर 123 रन बनाकर जीत हासिल की। यूएई के लिए अलीशान सऱाफू ने नाबाद 55 रन और विष्णु सुकुमारन ने 28 रन बनाए। 

Advertisement

सुकुमारन की शानदार पारी का अंत कुशल भर्तेल ने बेहतरीन कैच लपककर लिया। गुलशन झा द्वारा डाले गए पारी के आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर सुकुमारन ने हवाई शॉट खेला, जिसपर भर्तेल ने पीछे की तरफ दौड़ते हुए हवा में डाइव मारकर बेहतरीन कैच लपका। 

हालांकि भर्तेल गेंदबाजी और बल्लेबाजी कमाल नहीं कर पाए। नेपाल की पारी की पहली ही गेंद पर वह आउट होकर पवेलियन लौटे। इसके बाद गेंदबाजी में दो ओवर डाले और बिना कोई विकेट हासिल किए 19 रन दिए। 

Also Read: Live Score

यूएई शानदार जीत के साथ ही फाइनल में पहुंच गई है, जो रविवार (21 अप्रैल) को इस स्टेडियम में ही खेला जाएगा। ओमान और हॉन्ग-कॉन्ग के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम यूएई से टकराएगी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार