ICC Cricket World Cup: नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने मंगलवार रात एचपीसीए स्टेडियम में विश्व कप 2023 मैच में साउथ अफ्रीका को 38 रनों से हराने के बाद खुशी व्यक्त की।

Advertisement

नीदरलैंड ने पहली बार वनडे विश्व कप में किसी टेस्ट खेलने वाले देश को हराया है। यह वही टीम थी जिसने प्रोटियाज़ को टी20 विश्व कप 2022 से बाहर कर दिया था और अब 50 ओवर के विश्व कप में भी उन्हें करारी शिकस्त दी है।

Advertisement

69 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 78 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले स्कॉट एडवर्ड्स ने कहा कि नीदरलैंड भारत में भीड़ बढ़ाने के लिए नहीं आई है, बल्कि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करने आई है।

स्कॉट एडवर्ड्स ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि क्वालिफाई करने के बाद हमें यह पता है कि हम टूर्नामेंट में क्या करना चाहते हैं। हम यहां सिर्फ मौज-मस्ती करने और इसका आनंद लेने नहीं आये थे। हम जीतने आए हैं।

"दक्षिण अफ्रीका एक बहुत मजबूत टीम है और वे सेमीफाइनलिस्ट टीमों में गिने जा रहे होंगे। इसलिए, अगर हम इस दौड़ में शामिल होना चाहते हैं, तो हमें इस तरह की टीमों को हराना होगा।"

Also Read: Live Score

Advertisement

नीदरलैंड का अगला मैच 21 अक्टूबर को लखनऊ में श्रीलंका से है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार