नीदरलैंड ने गुरुवार (12 जून) को क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 370 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल करके इतिहास रच दिया। ये वनडे इतिहास में तीसरा सबसे बड़ा सफल लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड है और डच टीम ने इस मामले में भारत के 12 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। टीम इंडिया ने 2013 में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 360 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल किया था।

Advertisement

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड के बल्लेबाज जॉर्ज मुनसे ने 14 चौकों और 11 छक्कों की मदद से सिर्फ 150 गेंदों पर 191 रनों की शानदार पारी खेली। कप्तान मैथ्यू क्रॉस ने उन्हें अच्छा साथ दिया और पांचवें विकेट के लिए 150 रन जोड़े। पारी में मुनसे का जलवा रहा, क्योंकि उन्होंने 50 ओवरों में 369 रनों में से 191 रन बनाए।

Advertisement

पहली पारी के बाद ऐसा लग रहा था कि ये लक्ष्य नीदरलैंड के लिए बहुत मुश्किल होने वाला है लेकिन उनके सलामी बल्लेबाज मैक्स ओ'डॉड और माइकल लेविट ने 10 ओवर से भी कम में मिलकर 67 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और इसके बाद बाकी बल्लेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को अपनी पकड़ में कर लिया। पारी के दूसरे हाफ में तेजा निदामनुरू ने डॉड के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने पांचवें विकेट के लिए 111 रन जोड़कर डच टीम को फिर से जीत की ओर अग्रसर किया और डॉड ने ये सुनिश्चित किया कि वो अंत तक नाबाद रहें।उन्होंने 130 गेंदों पर 13 चौकों और चार छक्कों की मदद से 158 रन बनाए और अंत में नोआ क्रोस ने भी 29 गेंदों पर 50 रन बनाए, जिससे नीदरलैंड ने चार गेंद शेष रहते 370 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

ये पहली बार है जब उन्होंने अपने वनडे इतिहास में 300 से अधिक रनों के लक्ष्य का पीछा किया और इस तरह उन्होंने भारत और इंग्लैंड के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 361 रनों के लक्ष्य को आठ गेंद शेष रहते छह विकेट खोकर सफलतापूर्वक हासिल किया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार