Netherlands vs Ireland 2021: नीदरलैंड और आयरलैंड के बीच पहला वनडे मैच खेला जा रहा है। इस मैच में नीदरलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। नीदरलैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एक के बाद एक लगातार मौकों पर टीम के विकेट गिरते रहे।

Advertisement

वहीं मैच के दौरान एक मजेदार वाक्या हुआ जिसका वीडियो इस वक्त फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल हुआ यूं कि नीदरलैंड के बल्लेबाज साकिब ज़ुल्फ़िकार ने 33वें ओवर की पहली गेंद पर ऑफ साइड पर शॉट खेला। शॉट खेलते ही बल्लेबाज ने रन के लिए कॉल किया। 

Advertisement

गेंद फील्डर के हाथों में गई थी लेकिन बल्लेबाज को लगा कि शायद उसके एंड पर फील्डर थ्रो नहीं करेगा। बल्लेबाज पूरी तरह से निश्चिंत होकर रन दौड़ रहा था लेकिन फील्डर ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसके एंड पर गेंद थ्रो कर दिया। डायरेक्ट हिट लगने के बाद बल्लेबाज को यह एहसास हो गया कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई है।

मामला काफी करीबी था जिसके चलते थर्ड अंपायर को फैसला सुनाने के लिए कहा गया। रिप्ले में देखने पर पता चला कि बल्लेबाज आउट है। बल्लेबाज को इस तरह आउट होता देखकर नीदरलैंड का खेमा हैरान रह गया। वहीं अगर मैच की बात करें तो खबर लिखे जाने तक नीदरलैंड की टीम ने 42 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 148 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार