Netherlands vs Ireland: क्रिकेट के मैदान पर पहले सीधे बल्ले से खेलना रन बनाने का एकमात्र उपयुक्त तरीका माना जाता था। लेकिन आजकल बल्लेबाज पूरे मैदान में गेंद को स्कूप, स्वीप और ना जाने किस तरह से हिट करते हुए रन बना रहे हैं। केविन पीटरसन के स्विच हिट से लेकर एबी डी विलियर्स के रैंप शॉट तक फैंस ने क्रिकेट के मैदान पर सबकुछ देख लिया है।

Advertisement

लेकिन आयरलैंड और नीदरलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान एक चौंकाने वाला शॉट देखने को मिला था। इस शॉट को देखकर कोई भी हैरान रह जाए। आयरलैंड के खिलाड़ी जोशुआ लिटिल ने शानदार रैंप हिट खेला और ओवर की तीसरी गेंद पर दमदार चौका लगा दिया। लोगन वैन बीक की गेंद पर बल्लेबाज ने यह हैरान कर देने वाला शॉट खेला था। 

Advertisement

गेंदबाज ऑफ स्टंप के बाहर स्लोवर डिलीवरी के लिए गया था। लेकिन, जोशुआ लिटिल स्टंप्स के पार गए और शानदार ढंग से गेंद को शॉर्ट फाइन लेग बाउंड्री पर घुमाया। इस दौरान बल्लेबाज इतनी दूर चला गया कि उसका एक पैर पिच के बाहर चला गया था जब उसने उस आश्चर्यजनक हिट को अंजाम दिया तब वह खुद भी अपने शॉट से चकित हो गया था।

बता दें कि नीदरलैंड की टीम ने इस रोमांचक मुकाबले को 1 रन से जीतने में कामयाबी पाई थी। आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल के लिए यह मैच काफी अच्छा गुजरा था। जोशुआ लिटिन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए। वहीं बल्ले से भी उन्होंने 1-2 अच्छे शॉट लगाए थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार