भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में यहां खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पहले दिन टी ब्रेक तक छह विकेट के नुकसान पर 199 रन बना लिए हैं। लंच ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया तीन विकेट के नुकसान पर 94 रन पर था। वहीं, लंच के बाद गेंदबाज शमी ने अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाते हुए बल्लेबाज ट्रैविस हेड को वापस पैवेलियन भेज दिया। हेड ने इस दौरान 30 गेंदों पर 12 रन बनाए। हेड के बाद पीटर हैंडस्कॉम क्रीज पर आए और उस्मान ख्वाजा के साथ पारी को आगे बढ़ाया।

Advertisement

ख्वाजा ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 125 गेंदे खेली और 81 रन बनाए। वहीं, रविंद्र जड़ेजा को ख्वाजा के रूप में पहला विकेट मिला और केएल राहुल के हाथों कैच करा ख्वाजा की पारी पर विराम लगा दिया। ख्वाजा के बाद एलेक्स कैरी क्रीज पर आए, लेकिन अपना जलवा नहीं दिखा पाए और अश्विन की गेंद की चपेट में आकर कोहली को कैच थमा बैठे।

Advertisement

एलेक्स के बाद पैट कमिंस ने बल्लेबाजी का मोर्चा संभाला और पीटर के साथ पारी को आगे बढ़ाया। कमिंस 23 रन पर और पीटर 36 रन पर बने हुए हैं। टीम ने चाय तक 6 विकेट के नुकसान पर 199 रन बना लिए।

ख्वाजा ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 125 गेंदे खेली और 81 रन बनाए। वहीं, रविंद्र जड़ेजा को ख्वाजा के रूप में पहला विकेट मिला और केएल राहुल के हाथों कैच करा ख्वाजा की पारी पर विराम लगा दिया। ख्वाजा के बाद एलेक्स कैरी क्रीज पर आए, लेकिन अपना जलवा नहीं दिखा पाए और अश्विन की गेंद की चपेट में आकर कोहली को कैच थमा बैठे।

ऑस्ट्रेलिया पहली पारी : 199/6 (ख्वाजा 81 रन ; आर. अश्विन 3/57)।

Advertisement

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार