चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज कप्तान एमएस धोनी ने शुक्रवार को टी20 क्रिकेट में ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेपॉक में खेले जा रहे मैच में धोनी ने अपना 400वां टी20 मैच खेला। वह ऐसा करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और विराट कोहली कर चुके हैं।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का 43वां मुकाबला एक ऐतिहासिक पल का गवाह बना। सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने इस मैच में उतरते ही टी20 क्रिकेट में अपने 400 मैच पूरे कर लिए। वह रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और विराट कोहली के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर बने हैं।

Advertisement

धोनी ने टी20 करियर की शुरुआत 1 दिसंबर 2006 को भारत के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में की थी। इसके बाद उन्होंने आईपीएल और चैंपियंस लीग टी20 मिलाकर अब तक कुल 400 टी20 मुकाबले खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने 7566 रन बनाए हैं और 23 अर्धशतक भी लगाए हैं।

भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी:

स्थान  खिलाड़ी         मैच        रन      विकेट
1      रोहित शर्मा      456    12,058    29
2      दिनेश कार्तिक  412    7,537      1
3      विराट कोहली   408    13,278    8
4      एमएस धोनी     400*    7,566     –
5      रवींद्र जडेजा     341*    3,829    230

आईपीएल की बात करें तो आईपीएल में धोनी अब तक 273 मुकाबलों में हिस्सा ले चुके हैं, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा है। इसके अलावा उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 267 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 5252 रन बनाए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार