मुंबई, 25 अक्टूबर | साउथ अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई एकदिवसीय में शतक लगा फॉर्म में लौट चुके भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली का मानना है कि वनडे क्रिकेट नियमों में हाल ही में किए गए बदलाव के कारण बल्लेबाजों को रन बनाने में मुश्किल हो रही है, खासकर आखिरी के ओवरों में। उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हाल ही में वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजी पॉवरप्ले नियमों में बदलाव करते हुए आखिरी के 10 ओवरों में 30 गज की सीमा से बाहर पांच क्षेत्ररक्षकों को खड़ा करने की इजाजत दे दी।

इससे पहले सिर्फ तीन क्षेत्ररक्षकों को आखिरी के 10 ओवरों में 30 गज के दायरे के बाहर खड़ा किया जा सकता था। कोहली के शतक के बल पर भारतीय टीम ने चेन्नई में गुरुवार को हुए चौथे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को 31 रनों से मात दे दी और भारत ने इस जीत के साथ पांच मैचों की श्रृंखला में 2-2 से बराबरी कर ली।

अब दोनों देश रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक तरह से श्रृंखला का फाइनल मैच खेलने उतरेंगे। आखिरी निर्णायक मैच से पहले शनिवार को कोहली ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय में पिछले नियमों की अपेक्षा नए नियमों ने बल्लेबाजों की राह कठिन की है, खासकर भारतीय उपमहाद्वीप में। इसका कारण यह है कि आखिरी के ओवरों तक आते-आते गेंद खुरदुरी और पुरानी पड़ जाती है और उसमें वैसी तेजी भी नहीं रहती और उस पर बाउंड्री हासिल करना मुश्किल होता जाता है।"

कोहली ने कहा, "मेरे खयाल से भारतीय उप-महाद्वीप के बाहर नए नियमों के कारण ज्यादा परेशानी नहीं होगी, क्योंकि आखिरी के ओवरों में पांच क्षेत्ररक्षकों के सीमित दायरे से बाहर होने के कारण एक-एक रन लेकर छोर बदलते रहना आसान होगा। यह देखना मजेदार होगा कि नए नियमों के तहत विदेशों में खेलना कैसा रहता है।"

कोहली ने चेन्नई एकदिवसीय में करियर का 23वां शतक लगाया और शतक लगाने के मामले में अब वह भारत में सिर्फ महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (49 शतक) से पीछे रह गए हैं।

Advertisement

(आईएएनएस)

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार