Sri Lanka vs New Zealand 2nd Test Day 3 Highlights:  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बना लिए हैं। फॉलोऑन में खेलने उतरी न्यूजीलैंड अभी भी  315 रन पीछे है। बारिश के चलते तीसरे दिन के खेल का अंत तय समय से पहले हुआ। 

Advertisement

तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर टॉम ब्लंडेल 50 गेंदों में 47 रन और ग्लेन फिलिप्स 41 गेंदों में 31 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की शुरूआत खराब रही, फिर डेवोन कॉनवे और केन विलियमसन ने दूसरे विकेट के लिए 97 रनो की साझेदारी की। 

Advertisement

कॉनवे ने 62 गेंदों में दस चौकों औऱ एक छक्के की मदद से 61 रन की पारी खेली, वहीं विलियमसन ने 58 गेंदों में 46 रन की पारी खेली। 

श्रीलंका के लिए दूसरी पारी में निशान पेइरिस ने 3 विकेट, प्रभात जयसूर्या और कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने 1-1 विकेट लिया। 

बता दें कि इसस पहले न्यूजीलैंड की टीम तीसरे दिन के खेल के दौरान पहली पारी में 88 रन पर ऑलआउट हो गई थी और मेजबान टीम को पहली पारी में 514 रनों की विशाल बढ़त मिली।  2 विकेट के नुकसान पर 22 रन से आगे बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम के आखिरी 8 विकेट 66 रन के अंदर ही गिर गए। मिचेल सैंटनर ने सबसे ज्यादा 29 रन की पारी खेली। टीम के सात खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

श्रीलंका के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए प्रभात ने 42 रन देकर 6 विकेट लिए। इसके अलावा डेब्यू मैच खेल रहे पेइरिस ने 3 विकेट और असिथा फर्नांडो ने 1 विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार