Advertisement

New Zealand vs West Indies 1st Test Day 1 Highlights: न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन के अंत पर पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 231 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने पर ज़ैकरी फ़ॉक्स और जैकब डफी नाबाद रहे। खराब रोशनी के कारण अंपायरों ने दिन का खेल जल्दी खत्म करने का पैसला किया और 70 ओवर का ही खेल हो सका।

Advertisement

बारिश से बाधित रहे पहले दिन के खेल में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की शुरूआत खराब रही और पहले ही ओवर में डेवोन कॉनवे (0) के रूप में पहला झटका लगा।

एक साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे केन विलियमसन ने कप्तान टॉम लैथम के साथ मिलकर पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 92 रन जोड़े। टॉप स्कोरर रहे विलियमसन ने 102 गेंदों में 52 रन और टॉम लैथम ने 85 गेंदों में 24 रन बनाए। इसके बाद अगले 26 रन के अंदर 4 विकेट गिर गए।

माइकल ब्रेसवेल ने 73 गेंदों में 47 रन, टॉम ब्लंडेल ने 39 गेंदों में 29 रन औऱ नाथन स्मिथ ने 61 गेंदों में 23 रन बनाए। जिसके चलते कीवी टीम 200 रन के आंकड़े को पार कर सकी। पहले दिन मेजबान टीम के पांच खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी।

वेस्टइंडीज के लिए डेब्यू मैचखेल रहे ओजे शील्ड्स,केमार रोच और जस्टिन ग्रीव्स ने 2-2 विकेट, जेडन सील्स,जोहान लेन और कप्तान रोस्टन चेज ने 1-1 विकेट लिया।

Advertisement

टीमें इस प्रकार हैं

न्यूज़ीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, विल यंग, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, ज़कारी फाउल्केस, मैट हेनरी, जैकब डफी।

वेस्टइंडीज़ (प्लेइंग XI): टेगनेरिन चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, एलिक अथानाज़े, शाई होप, रोस्टन चेज़ (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, टेविन इमलाच (विकेट कीपर), केमार रोच, जोहान लेने, जेडन सील्स, ओजे शील्ड्स।

Advertisement

 

Also Read: LIVE Cricket Score

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार