England vs New Zealand, 2nd Test: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने लंदन के केनिंग्टन ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के अंत तक 7 विकेट के नुकसान पर 291 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने पर ग्लेन फिलिप्स 49 रन औऱ काइल जैमीसन 6 रन बनाकर नाबाद रहे।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड की शुरूआत खराब रही और 107 रन के कुल स्कोर तक डेवोन कॉनवे (9 रन), कप्तान टॉम लैथम (27 रन), हेनरी निकल्स (24 रन) औऱ रचिन रविंद्र (33 रन) आउट होकर पवेलियन लौट गए।
इसके बाद डेरिल मिचेल औऱ टॉम ब्लंडेल ने पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 105 गेंदों में 81 रनों की साझेदारी की। मेहमान टीम को पांचवां झटका मिचेल के रूप में लगा, जिन्होंने 74 गेंदों में 44 रन बनाए।
पहले दिन टॉप स्कोरर रहे ब्लंडेल, जिन्होंने 84 गेंदों में 51 रन जोड़े। मिचेल के बाद उन्होंने फिलिप्स के साथ छठे विकेट के लिए 89 गेंदों में ताबड़तोड़ 75 रन जोड़े।
इंग्लैंड के लिए डेब्यू मैच खेल रहे सोनी बेकर औऱ जैकब बेथेल ने 2-2 विकेट, जोश टंग, मैथ्यू फिशर और जोफ्रा आर्चर ने 1-1 विकेट हासिल किया।
गौरतलब है कि तीन मैचों की सीरीज में मेजबान इंग्लैंड 1-0 से आगे है।
टीमें:
न्यूज़ीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, विलियम ओ'रूर्के।
Also Read: LIVE Cricket Score
इंग्लैंड (प्लेइंग XI): बेन डकेट, एमिलियो गे, जैकब बेथेल, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, जेम्स रेव (विकेटकीपर), जॉर्डन कॉक्स, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, मैथ्यू फिशर, सोनी बेकर।