Advertisement

New Zealand vs West Indies, 1st Test Day 3 Highlights: रचिन रविंद्र और कप्तान टॉम लैथम के शानदार शतकों के दम पर न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन (4 दिसंबर) का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 417 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने 481 रन की विशाल बढ़त बना ली है।

Advertisement

दिन के अंत पर विल यंग (21) और माइकल ब्रेसवेल (6) नाबाद रहे।

तीसरे दिन न्यूजीलैंड की टीम बिना किसी नुकसान के 32 रन से आगे खेलने उतरी थी। जिससे बाद 100 रन तक डेवोन कॉनवे (37) औऱ केन विलियमसन (9) पवेलियन लौट गए। फिर रविंद्र और लैथम ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 328 गेंदों में 279 रन की रन की साझेदारी की।

रविंद्र ने 185 गेंदों में 176 रन बनाए, जिसमें 27 चौके और 1 छक्का जड़ा। वहीं लैथम ने 3 साल बाद पहला शतक और 250 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 145 रन बनाए। इस शतकीय पारी के दौरान लैथम ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 6000 रन पूरे कर लिए और इस आंकड़े तक पहुंचने वाले न्यूजीलैंड के पांचवें क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा केन विलियमसन, रॉस टेलर,स्टीफन फ्लेमिंग औऱ ब्रेंडन मैकुलम ने ही किया था।

वेस्टइंडीज के लिए दूसरी पारी में केमार रोच और ओजे सील्ड्स ने 2-2 विकेट लिए हैं।

Advertisement

न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले की पहली पारी में 231 रन बनाए थे। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की पारी 167 रन पर सिमट गई थी और न्यूजीलैंड ने 64 रन की बढ़त हासिल की थी।

टीमें

न्यूज़ीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, विल यंग, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, ज़कारी फॉक्स, मैट हेनरी, जैकब डफी।

Advertisement

वेस्टइंडीज़ (प्लेइंग XI): तेजनारायण चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, एलिक अथानाज़े, शाई होप, रोस्टन चेज़ (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, टेविन इमलाच (विकेट कीपर), केमार रोच, जोहान लेने, जेडन सील्स, ओजे शील्ड्स।

Also Read: LIVE Cricket Score

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार