New Zealand vs England 2nd Test Day 1 Highlights: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी 5 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम इंग्लैंड से अभी भी 194 रन पीछे हैं। पहले दिन के अंत पर टॉम ब्लंडेल (7) और विलियम ओ’रूर्के नाबाद पवेलियन लौटे। 

Advertisement

पहले दिन विलियमसन न्यूजीलैंड टीम के लिए टॉप स्कोरर रहे औऱ उन्होंने 56 गेंदों में 37 रन की पारी खेली। कप्तान टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र औऱ डेरिल मिचेल सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौटे। 

Advertisement

इंग्लैंड के लिए पहले दिन ब्रायडन कार्स ने 2 विकेट, क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन और कप्तान बेन स्टोक्स ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक औऱ ओली पोप की पारियों के दम पर पहली पारी में 280 रन बनाए।  खराब शुरूआत के बाद ब्रूक ने पोप के साथ पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 174 रनों की शानदार साझेदारी की। 

ब्रूक ने सीरीज में अपना लगातार दूसरा शतक जड़ा और 115 गेंदों में 11 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 123 रन की पारी खेली। वहीं पोप ने 78 गेंदों में 66 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का लगाया। इंग्लिश टीम के छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए। 

न्यूजीलैंड के लिए पहली पारी में नाथन स्मिथ ने 4 विकेट, विलियम ओ’रूर्के ने 3 विकेट औऱ मैट हेनरी ने 2 विकेट अपने खाते में डाले। 

Advertisement

टीमें इस प्रकार हैं

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रविंद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, टिम साउदी, विलियम ओ’रूर्के ।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रुक, ओली पोप (विकेट कीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, शोएब बशीर।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार