जिमी नीशम (jimmy Neesham) न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी मैदान के बाहर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। 17 सितंबर को जिमी नीशम ने अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उनको बधाई देने के चक्कर में एक जाने माने न्यूज पोर्टल ने कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद जिमी नीशम खुदको रिप्लाई देने से नहीं रोक पाए। इस चर्चा में सूर्यकुमार यादव भी शामिल हैं आइये आपको बताते हैं कैसे-

Advertisement

इएसपीएन क्रिकइंफो ने ट्वीट कर जिमी नीशम को बधाई देते हुए लिखा, 'न्यूजीलैंड के हार्ड-हिटिंग ऑलराउंडर जिमी नीशम को जन्मदिन की शुभकामनाएं। फुल-मेंबर नेशन्स में जिमी नीशम की 165.84 की T20 इंटरनेशनल की स्ट्राइक रेट से बेहतर सिर्फ सूर्यकुमार यादव की स्ट्राइक रेट ही है।'

Advertisement

खुदके बर्थडे विश में सूर्यकुमार यादव का नाम देखकर जिमी नीशम ने मजाकिया अंदाज में इस ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, 'आपने एक शानदार ट्वीट को क्यों बर्बाद कर दिया?' जिमी नीशम ने अपने इस ट्वीट में सूर्यकुमार यादव को भी टैग किया है। जिमी नीशम के इस रिप्लाई को फैंस खासा पसंद कर रहे हैं। अब तक इस ट्वीट को 11 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

बता दें कि जिमी नीशम के न्यूजीलैंड टीम के लिए खेलते हुए आकड़ें काफी शानदार हैं। 48 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 165.85 के स्ट्राइक रेट से जहां उनके बल्ले से 607 रन निकले हैं वहीं उन्होंने 25 विकेट भी अपने नाम किए हैं। इसके अलावा जिमी नीशम अब तक न्यूजीलैंड के लिए 12 टेस्ट और 71 वनडे इंटरनेशनल भी खेल चुके हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार