New Zealand vs West Indies 1st T20I: न्यूजीलैंड के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने बुधवार ( 5 नवंबर) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए पहले टी-20 इंटरनेशनल में तूफानी पचास जड़कर खास कीर्तिमान बना दिया।

Advertisement

नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने उतरे सैंटनर ने 28 गेंदों में नाबाद 55 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2  छक्के जड़े।इस दौरान उन्होंने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

Advertisement

बतौर कप्तान नंबर 8 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए  हैं। 

इसके अलावा बतौर कप्तान नंबर 8 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी टी-20 इंटरनेशनल पारी खेलने का का रिकॉर्डस सैंटनर ने अपने नाम कर लिया। इस लिस्ट में उन्होंने अपने हमवतन टिम साउदी और अफगानसिस्तान  के राशिद  खान को पीछे छोड़ा है।  साउदी ने 2019 में  इंग्लैंड के खिलाफ 39 रन और राशिद ने 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ 39 रन की पारी खेली थी। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को 5 रन से हराकर पांच मैचों  की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए, जिसमें शाई होप ने 53 रन,रोवमैन पॉवेल ने 33 रन और रोस्टन चेज ने 28 रन बनाए। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में न्यूजीलैंड 9 विकेट के नुकसान पर 157 रन तक ही पहुंच की। सैंटनर के अलावा टिम रॉबिन्सन ने 27  रन रचिन  रविंद्र ने 21 रन का योगदान  किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार