न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने आयरलैंड के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट (IRE vs NZ) और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (ENG vs NZ Test) के लिए अपनी स्क्वाड की घोषणा कर दी है। कीवी फैंस के लिए खुशखबरी है कि न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम में लंबे कद के घातक तेज गेंदबाज़ काइल जेमीसन (Kyle Jamieson) और विलियम ओ'रूर्के (Will O’Rourke) की वापसी हो गई है।

Advertisement

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने खुद अपने एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने टीम साझा करते हुए लिखा, "BLACKCAPS की तेज़ गेंदबाज़ी और भी मजबूत हो गई है क्योंकि उनके प्रमुख तेज़ गेंदबाज़ काइल जेमीसन और विलियम ओ'रूर्के टीम में वापस आ गए हैं। ये दोनों खिलाड़ी मई के आखिर में आयरलैंड के खिलाफ होने वाले एक टेस्ट मैच और जून में इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज़ के लिए उपलब्ध होंगे।"

Advertisement

गौरतलब है कि 31 साल के काइल जेमीसन ने साल 2024 में न्यूजीलैंड के लिए अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला खेला था जो कि माउंट माउंगानुई में साउथ अफ्रीका के साथ हुआ था। वो 19 टेस्ट मैचों में 80 विकेट और लगभग 20 की औसत से 432 रन बना चुके हैं। बात करें विलियम ओ'रूर्के की तो उन्होंने साल 2025 में जिम्बाब्वे के साथ बुलवायो में अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला खेला था। 24 साल के विलियम 11 टेस्ट में 39 विकेट अपने नाम रखते हैं।

ये दोनों ही खिलाड़ी ज़ैकरी फाउलकेस, मैट हेनरी, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर जैसे गेंदबाज़ों के साथ मिलकर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज़ी अटैक को मजबूत करेंगे। खास बात ये है कि कीवी टेस्ट स्क्वाड में दो अनकैप्ड प्लेयर भी शामिल किए गए हैं, जो कि माइकल रे और क्रिस्टियन क्लार्क हैं। इन दोनों खिलाड़ियों को आयरलैंड टेस्ट के लिए टीम में जोड़ा गया है। बेन सियर्स भी आयरलैंड टेस्ट के लिए ही मुख्य टीम में शामिल हैं और उन्हें इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए ट्रेवलिंग रिजर्व के तौर पर जोड़ा गया है।

कीवी फैंस के लिए बुरी खबर बस ये है कि जैकब डफी ना तो आयरलैंड और ना ही इंग्लैंड टूर पर टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा होंगे। वो अपने पहले बच्चे के जन्म के इंतज़ार में हैं और पत्नी के साथ समय बिताएंगे।

न्यूजीलैंड की पूरी स्क्वाड: टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडल (विकेटकीपर), क्रिस्टियन क्लार्क (केवल आयरलैंड टेस्ट), डेवोन कॉनवे, ज़ैकरी फाउलकेस, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, हेनरी निकल्स, विलियम ओ'रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे (केवल आयरलैंड टेस्ट), रचिन रविंद्र, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, केन विलियमसन, विल यंग (केवल आयरलैंड टेस्ट), बेन सियर्स (आयरलैंड टेस्ट और इंग्लैंड टेस्ट के लिए ट्रेवलिंग रिजर्व)।

Advertisement

न्यूजीलैंड टेस्ट शेड्यूल

आयरलैंड बनाम न्यूजीलैंड- एकमात्र टेस्ट (27 मई से 30 मई)

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - पहला टेस्ट (04 जून से 8 जून)

Advertisement

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - दूसरा टेस्ट (17 जून से 21 जून)

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - तीसरा टेस्ट (25 जून से 29 जून)

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार