CAN vs NZ, ICC T20 World Cup 2026: डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) की कैप्टेंसी वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Cricket Team) ने मंगलवार, 17 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 31वें मुकाबले में कनाडा को 8 विकेट से हराकर जीत हासिल की और इसी के साथ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया। गौरतलब है कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की जीत के सबसे बड़े हीरो ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) और रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) रहे, जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली।

Advertisement

युवराज सामरा ने ठोका शतक: इस मुकाबले में कनाडा के लिए 19 साल के सलामी बल्लेबाज़ युवराज सामरा ने बेहद ही कमाल की इनिंग खेली और 65 गेंदों पर 11 चौके और 6 छक्के की मदद से सेंचुरी लगाते हुए 110 रन बनाए। इसी के दम पर कनाडा ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 173 रन जोड़े।

Advertisement

युवराज के अलावा कनाडा के लिए कैप्टन दिलप्रीत बाजवा ने 39 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली। बात करें अगर न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों की तो मैट हेनरी, जैकब डफी, काइल जेमीसन और जेम्स नीशम ने एक-एक विकेट लिया।

फिलिप्स और रविंद्र ने मचाया तहलका: चेन्नई के मैदान पर कीवी टीम को जीत हासिल करने के लिए 174 रनों का टारगेट हासिल करना था जिसका पीछा करते हुए टीम के दोनों ही सलामी बल्लेबाज़ टिम सेफर्ट (10 गेंदों पर 06 रन) और फिन एलन (08 गेंदों पर 21 रन) न्यूजीलैंड के 30 रनों के स्कोर तक पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद रचिन रविंद्र और ग्लेन फिलिप्स ने जिम्मेदारी संभाली और तीसरे विकेट के लिए अटूट 146 रनों की शतकीय साझेदारी की।

इस दौरान ग्लेन फिलिप्स ने 36 गेंदों पर 4 चौके और 6 छक्के ठोककर नाबाद 76 रन बनाए। वहीं रचिन रविंद्र ने 39 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 59 रनों की पारी खेली। इन दोनों खिलाड़ियों के दम पर न्यूजीलैंड ने 15.1 ओवर में 174 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 8 विकेट से ये मुकाबला जीता। जान लें कि कनाडा के लिए डिलन हेलिगर और साद बिन जफर ही एक-एक विकेट हासिल कर सके।

न्यूजीलैंड ने सुपर-8 के लिए किया क्वालीफाई: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम चेन्नई में कनाडा पर मिली जीत के साथ ही अब आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने वाली छठी टीम बन गई है। उनसे पहले वेस्टइंडीज, भारत, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, और इंग्लैंड ने क्वालीफाई किया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार