New Zealand vs England 3rd ODI Highlights: ब्लेयर टिकनर (Blair Tickner) और जैकब डफी (Jacob Duffy) की शानदार गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने शनिवार (1 नवंबर) को वेलिंग्टन के स्काई स्टेडियम में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी वनडे में इंग्लैंड  को 2 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड  की शुरूआत अच्छी  रही और रचिन  रविंद्र और डेवोन कॉनवे की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़े। रविंद्र ने 37 गेंदों में 46 रन और कॉनवे ने 44 गेंदों में 34 रन बनाए। लेकिन इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे। मिडल ऑर्डर में डेरिल मिचेल ने 68 गेंदों में 44 रन और कप्तान मिचेल सैंटनर ने 29 गेंदों में 27 रन का योगदान दिया। 

Advertisement

एक समय स्कोर 8 विकेट  के नुकसान पर 196 रन था और न्यूजीलैंड के लिए मैच फंसता दिख रहा था। लेकिन ब्लेयर टिकनर (नाबाद 18) औऱ जैकरी फॉल्क्स (नाबाद 14) ने जीत की दहलीज पार कराई। न्यूजीलैंड ने 44.4 ओवर में 8 विकेट गवाकर जीत हासिल की। 

इंग्लैंड के लिए जेमी ओवरटन और सैम कुरेन ने 2-2 विकेट, ब्रायडन  कार्स और आदिल रशीद ने  1-1 विकेट हासिल किया। 

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी  का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड 40.2 ओवर में 222 रन पर ऑलआउट हो गई। टॉप ऑर्डर फिल फ्लॉप रहा और इंग्लैंड की शुरूआत खराब रही औऱ 102 रन के कुल स्कोर तक 7 विकेट गिर गए। लेकिन निचले क्रम के योगदान के चलते टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। टॉप स्कोरर रहे जेमी ओवरटन ने 62 गेंदों में 68 रन बनाए। इसके अलावा जोस बटलर ने 56 गेंदों में 38 रन और ब्रायडन कार्स ने 30 गेंदों में 36 रन का योगदान दिया। जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने 40.2 ओवर में 222 रन बनाए। 

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड के लिए ब्लेयर टिकनर 4 विकेट, जैकब डफी ने 3 विकेट, जैकरी फॉल्क्स ने 2 विकेट औऱ कप्तान मिचेल सैंटनर ने 1 विकेट लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार