New Zealand vs Pakistan 1st ODI Highlights: मार्क चैपमैन (Mark Chapman) के तूफानी शतक और नाथन स्मिथ (Nathan Smith) की शानदार गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने शनिवार (29 मार्च) को नेपियर के मैक्लीन पार्क में खेले गए पहले वनडे इंटरनेशनल में पाकिस्तान को 73 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 344 रन बनाए। न्यूजीलैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही औऱ 50 रन के कुल स्कोर तक 3 विकेट गिर गए। इसके बाद मार्क चैपमैन औऱ डेरिल मिचेल ने मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 199 रनों की साझेदारी की। 

शानदार फॉर्म में चल रहे चैपमैन ने 111 गेंदों में 132 रन की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 6 छक्के जड़े। वहीं मिचेल ने 84 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से  76 रन की की पारी खेली। 

इस मुकाबले से इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे पाकिस्तान मूल के मुहम्मद अब्बास ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया औऱ 26 गेंदों में 3 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत 52 रन जोड़े।

पाकिस्तान के लिए इरफान खान ने 3 विकेट, आकिफ जावेद औऱ हारिस रऊफ ने 2-2 विकेट, नसीम शाह औऱ मोहम्मद अली ने 1-1 विकेट लिया।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 44.1 ओवर में 271 रन ही बना सकी। पाक टीम के लिए टॉप स्कोरर रहे बाबर आजम ने 83 गेंदों में 78 रन की पारी खेली, वहीं सलमान आगा ने 48 गेंदों में 58 रन बनाए। एक समय पाकिस्तान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 249 रन था लेकिन फिर पारी लड़खड़ाई और 22 रन के अंदर 7 विकेट गिर गए। टीम के आखिरी छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

न्यूजीलैंड के लिए नाथन स्मिथ ने 4 विकेट, जैकब डफी ने 2 विकेट, विलियम ओ’रूर्के, कप्तान माइकल ब्रेसवेल और मुहम्मद अब्सा ने 1-1 विकेट लिया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार