Scotland vs New Zealand, 2nd T20I: मार्क चैपमैन (Mark Chapman) और माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) के तूफानी अर्धशतकों के दम पर न्यूजीलैंड ने शुक्रवार (29 जुलाई) को एडनबर्ग में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में स्कॉटलैंड को 102 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। देखें पूरा स्कोरकार्ड 

Advertisement

255 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 152 रन ही बना सकी। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए, जो इस फॉर्मेट में उनका सबसे बड़ा स्कोर है। तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए चैपमैन ने 44 गेंदों में पांच चौकों औऱ सात छक्कों की मदद से 83 रन बनाए, वहीं ब्रेसवेल ने 25 गेंदों में आठ चौकों और तीन छक्कों की बदौलत नाबाद 61 रन की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा डेरिल मिचेल ने 31 रन, डेन क्लेवर और जिमी नीशम ने 28-28 रन की पारी खेली। 

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की शुरूआत खराब रही और 18 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे। मेजबान टीम के लिए क्रिस ग्रीव्स ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए।

न्यूजीलैंड के लिए जिमी नीशम, माइकल रिपॉन ने दो-दो, वहीं माइकल ब्रेसवेल बेन सियर्स, मिचेल सैंटनर और ईश सोढ़ी ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार