न्यूजीलैंड ने वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में खेले गए दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में श्रीलंका को एक पारी और 58 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज 2-0 से अपने नाम कर लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने केन विलियमसन और हेनरी निकल्स के शानदार दोहरे शतक के दम पर 4 विकेट के नुकसान पर 580 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी थी। 

Advertisement

विलियमसन ने अपना छठा दोहरा शतक जड़ा और 215 रन बनाए। वहीं निकल्स ने अपने करियर का पहला दोहरा शतक जड़ते हुए नाबाद 200 रन की पारी खेली थी। विलियमसन ने निकल्स के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 363 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। विलियमसन को प्लेयर ऑफ द सीरीज औऱ निकल्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा डेवोन कॉनवे ने 78 रन बनाए थे।

श्रीलंका पहली पारी में 164 रनों पर ढेर हो गई, जिसमें कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए। 416 रन की विशाल बढ़त मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को फॉलोऑन दिया। दूसरी पारी में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने थोड़ी लड़ाई दिखाई, लेकिन चौथे दिन दूसरी पारी में टीम ने 358 रन पर सिमट गई।

श्रीलंका के लिए दूसरी पारी में धनंजय डी सिल्वा ने सर्वाधिक 98 रन बनाए। वहीं दिनेश चांदीमल (62), कुसल मेंडिस (50), और कप्तान करुणारत्ने के बल्ले से भी अर्धशतक आया।
न्यूजीलैंड के लिए दूसरी पारी में टिम साउदी और ब्लेयर टिकनर ने तीन-तीन, माइकल ब्रेसवेल ने दो, मैट हेनरी और डग ब्रेसवेल ने एक-एक विकेट हासिल किया।

बता दें कि क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टेस्ट मैच के साथ ही श्रीलंका की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद खत्म हो गई थी। फाइनल मुकाबला जून में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ओवल के मैदान पर खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार