West Indies vs New Zealand, 4th ODI: कप्तान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के ऑलराउंड खेल औऱ मार्क चैपमैन (Mark Chapman) के अर्धशतक के दम पर न्यूजीलैंड ने रविवार (19 जुलाई) को बारबाडोस के केसिंग्टन ओवल में खेले गए चौथे वनडे में वेस्टइंडीज को 1 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की बढ़त बना ली है।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद मेजबान टीम एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही और 44.4 ओवर में 188 रनों पर ऑलआउट हो गई। आमिर जंगू ने 73 गेंदों में 51 रन, गुडाकेश मोती ने 56 गेंदों में 41 रन और अकीम ऑगस्ट ने 55 गेंदों में 33 रन की पारी खेली। मेजबान टीम के छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

न्यूजीलैंड के लिए मैथ्यू फिशर ने 3 विकेट, मिचेल सैंटनर और माइकल ब्रेसवेल ने 2-2 विकेट, नाथन स्मिथ और जेडेन लेनॉक्स ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 44.1 ओवर में 9 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। एक समय न्यूजीलैंड टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 142 रन था, लेकिन इसके बाद गुडाकेश मोती ने कहर बरपाया और 180 रन के स्कोर तक 9 विकेट हो गए।

टॉप स्कोरर रहे मार्क चैपमैन ने 82 गेंदों में 80 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा सैंटनर ने 56 गेंदों में 34 रन और ब्रेसवेल ने 31 गेंदों में 32 रन का योगदान दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए 47 रन देकर 5 विकेट लिए। उनके अलावा मैथ्यू फोर्ड ने 2 विकेट, जेडन सील्स और अल्जारी जोसेफ ने 1-1 विकेट हासिल किया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार