New Zealand vs West Indies 2nd T20I Highlights: मार्क चैपमैन (Mark Chapman) के तूफानी अर्धशतक के बाद कप्तान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) और ईश सोढ़ी (Ish Sodhi) की शानदार गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने गुरुवार (6 नवंबर) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए रोमांचक दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज को 3 रन से हरा दिया। इसके साथ ही मेजाबन कीवी टीम ने पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। 208 रन  का लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने 8 विकेट गवाकर 204 रन बनाए। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरूआत खराब रही और टीम का खाता खुले बिना ही ब्रेंडन किंग के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद एलिन एथेनेज और कप्तान शाई होप के बीच दूसरे विकेट के लए 49 रन की साझेदरी हुई। 44 रन के अंदर ही 5 विकेट गिरे और वेस्टइंडीज की टीम बैकफुट पर चली गई।

Advertisement

93 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज ने 6 विकेट गवा दिए थे, जिसके बाद रोवमैन पॉवेल और रोमारियो शेफर्ड ने पारी को संभाला और सातवें विकेट के लिए 62 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की। फिर पॉवेल औऱ मैथ्यू फोर्ड ने आठवें विकेट के लिए 47 रन जोड़कर टीम की वापसी कराई लेकिन जीत की दहलीज पार नहीं करा सके। 

पॉवेल ने 16 गेंदों में 45 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के और 1 छक्का जड़ा।। वहीं फोर्ड ने 13 गेंद में नाबाद 29 रन बनाए।

न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर और ईश सोढ़ी ने 3-3 विकेट और जैकब डफी और काइल जैमीसन ने 1-1 विकेट लिया। 

इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर मे 5 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। टिम रॉबिन्सन ने डेवोन कॉने के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े। रॉबिन्सन ने 25 गेंदों में 39 रन बनाए। इसके बाद नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए मार्क चैपमैन ने तीसरे विकेट के लिए रचिन रविंद्र ने 48 रन और डेरिल मिचेल ने चौथे विकेट के लिए 57 रन जोड़े।

Advertisement

चैपमैन ने 278.57 की स्ट्राईकर रेट से 28 गेंदों में 78 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 7 छक्के जड़े। उनके अलावा डेरिल मिचेल ने नाबाद 28 रन और  मिचेल सैंटनर ने नाबाद 18 रन बनाए। 

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज  के लिए रोस्टन चेज ने 2 विकेट,  मैथ्यू फोर्ड, जेसन होल्डर औऱ रोमारियो शेफर्ड ने 1-1  विकेट लिया। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार