Advertisement

New Zealand vs West Indies 2nd Test Highlights: न्यूजीलैंड ने वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 56 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया।

Advertisement

न्यूजीलैंड को एकमात्र झटका कप्तान टॉम लैथम (9) के रूप में लगा,जिन्हें एंडरसन फिलिप ने अपना शिकार बनाया। डेवोन कॉनवे 28 रन औऱ केन विलियमसन 16 रन बनाकर नाबाद रहे।

तीसरे दिन 2 विकेट के नुकसान पर 32 रन से आगे खेलने उतरी वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 128 रन पर ऑलआउट हो गई। केवम हॉज ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए, इसके अलावा जस्टिन ग्रीव्स ने 25 रन औऱ ब्रेंडन किंग ने 22 रन बनाए। टीम के 7 बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए।

न्यूजीलैंड के लिए दूसरी पारी में जैकब डफी ने 5 विकेट, माइकल रे ने 3 विकेट औऱ जैकरी फॉक्स ने 1 विकेट लिया।

Advertisement

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 205 रन बनाए थे।

जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने मिचेल हे (61) और डेवोन कॉनवे (60) के अर्धशतकों के दम पर 9 विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाकर पहली पारी घोषित की थी औऱ मेहमान टीम पर 73 रन की बढ़त बनाई थी।

बता दें कि पहले दिन के बाद से न्यूजीलैंड टीम इस मैच में बिना तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर के खेल रही थी। जो कंधे की चोट के कारण गेंदबाजी, बल्लेबाजी औऱ फील्डिंग नहीं कर सके।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार