वेलिंग्टन, 4 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| अपने गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड ने वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में सोमवार को वेस्टइंडीज को एक पारी और 67 रनों से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ ही दो टेस्ट मैचों की इस सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। 

Advertisement

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज की पहली पारी 134 रनों पर समेट दी थी और इसके बाद अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 520 रनों पर घोषित कर दी। VIDEO: नाथन लायन ने सुपरमैन की तरह हवा में डाइव लगाकर पकड़ा मोइन अली का कैच, देखें

Advertisement

इसके बाद अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी वेस्टइंडीज ने रविवार को दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट के नुकसान पर 214 रन बना लिए थे। टीम की ओर से क्रेग ब्राथवेट (91) और शाई होप (37) नाबाद थे। 

ब्राथवेट और होप सोमवार को पारी को आगे खेलने उतरे, लेकिन 231 के कुल योग पर मिशेल सेंटनर ने ब्राथवेट को आउट कर वेस्टइंडीज को दिन का पहला झटका दिया। 

 

ब्राथवेट के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड ने विंडीज को संभलने का मौका नहीं दिया। विंडीज के विकेट लगातार गिरते रहे और इस कारण वेस्टइंडीज की पारी 319 रनों पर समाप्त हो गई। PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

न्यूजीलैंड के लिए इस पारी में मैट हैनरी ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं ट्रैंट बाउल्ट, कोलिन डी ग्रैंडहोमे, नील वागनेर को दो-दो सफलता हासिल हुई। मिशेल सेंटनर ने एक विकेट लिया।

Advertisement

वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच नौ से 13 दिसम्बर तक हेमिल्टन के सेडोन पार्क में खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार