22 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल ऑक्शन 27 और 28 जनवरी को होना है। इस बार के ऑक्शन में कई दिग्गजों पर फ्रेंचाइजी बोली लगाने वाला है।

Advertisement

सभी इस बात को लेकर जिज्ञासा पाल रहे हैं कि इस बार के ऑक्शन में किस दिग्गज को सबसे ज्यादा रकम मिलेगी। सभी को उम्मीद है कि सबसे ज्यादा बोली शायद इंग्लैंड ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पर लग सकती है।

लेकिन आपको बता दें कि एक ऐसा धमाकेदार बल्लेबाज भी हैं जिसपर फ्रेंचाइजी अपनी नजर रखे हुए हैं। न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ऐसे बल्लेबाजों की सूची में हैं जिसपर फ्रेंचाइजी दिल खोलकर अपने पैसे खर्च कर सकती है।

आपको बता दें कि इस समय कॉलिन मुनरो जबरदस्त फॉर्म में हैं। अपने आखिरी 6 टी- 20 मैचों में कॉलिन मुनरो ने जो कमाल अपनी बल्लेबाजी से किया है वो शानदार है।

कॉलिन मुनरो ने 109*, 7, 53, 66, 104 और  49*  रन की पारियां टी- 20 में खेलकर साबित कर दिया है कि इस फॉर्मेट में वो कितने कामगार हैं।

Advertisement

अभी तक कॉलिन मुनरो ने 155 टी- 20 मैच खेले हैं और 30.21 की औसत के साथ 3535 रन बनाए हैं। इस दौरान कॉलिन मुनरो ने 4 शतक और 17 अर्धशतक जमाए हैं।

आईपीएल ऑक्शन में कॉलिन मुनरो का बेस प्राइस 50 लाख रूपये है। लकिन सभी जानते हैं कि कॉलिन मुनरो आईपीएल के दौरान कितने खतरनाक खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।कॉलिन मुनरो एक शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं।  क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

देखना दिलचस्प होगा कि कॉलिन मुनरो पर कितनी रकम की बोली ऑक्शन में लगती है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार