माउंट माउंगानुई, 24 नवंबर| बीजे वॉटलिंग (205) के रिकॉर्ड दोहरे शतक की मदद से मेजबान न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ यहां जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को नौ विकेट पर 615 रन का विशाल स्कोर बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। इंग्लैंड के खिलाफ ये न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा स्कोर है। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 353 रन का स्कोर बनाए थे और अब उसने अपनी दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 55 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड अभी न्यूजीलैंड के स्कोर से 207 रन पीछे है जबकि उसके सात विकेट शेष हैं।

Advertisement

स्टंप्स के समय जोए डनेली 16 गेंदों पर एक चौके के सहारे सात रन बनाकर नाबाद लौटे। जैक लीच बिना खाता खोले आउट हुए और उनके आउट होते ही स्टंप्स की घोषणा कर दी गई। रोरी बर्न्सन ने 31 और डोमीनिक सिब्ले 12 रन बनाए।

Advertisement

न्यूजीलैंड की ओर से मिशेल सेंटनर ने अब तक तीनों सफलता हासिल की है।

इससे पहले, मेजबान न्यूजीलैंड ने अपने कल के स्कोर छह विकेट पर 394 रन से आगे खेलना शुरू किया। वॉटलिंग ने 119 और मिशेल सेंटनर ने 31 रन से आगे खेलना शुरू किया।

दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए 261 रनों की शानदार साझेदारी की और कीवी टीम को 500 के पार पहुंचाया। इस दौरान अपने वॉटलिंग ने अपने करियर का पहला दोहरा शतक पूरा किया।

वॉटलिंग टेस्ट मैचों में दोहरा शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। वॉटलिंग के पहले ब्रेंडन मैक्लम के नाम कीवी विकेटकीपर के तौर पर सबसे बड़ी पारी का रिकार्ड था। मैक्लम ने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ हेमिल्टन में 185 रनों की पारी खेली थी।

Advertisement

वॉटलिंग ने 473 गेंदों पर 24 चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा सेंटनर ने 269 गेंदों पर 11 चौके और पांच छक्कों की मदद से 126 रन की शतकीय पारी खेली।

इंग्लैंड की ओर से सैम कुरेन ने तीन और जैक लीच तथा बेन स्टोक्स ने दो-दो जबकि कप्तान जोए रूट ने एक विकेट लिए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार