इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने न्यूजीलैंड को तीनों फॉर्मेट में दुनिया की बेस्ट टीम करार दिया है। रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सुपर 12 राउंड के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से मात दी। इस जीत के बाद न्यूजीलैंड टीम की तारीफ में वॉन ने यह बात कही।  

Advertisement

वॉन ने ट्वीट किया, “ कोई भी यह बात स्वीकार नहीं करेगा, वो (न्यूजीलैंड टीम) खुद भी नहीं क्योंकि वो बहुत विनम्र हैं, लेकिन न्यूजीलैंड मौजूदा समय में तीनों फॉर्मेट में दुनिया की बेस्ट टीम है।”

Advertisement

बता दें कि जून में केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता था। इसके अलावा न्यूजीलैंड की टीम ने 2019 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भी जगह बनाई थी।

रैंकिंग की बात की जाए तो टेस्ट औऱ वनडे में न्यूजीलैंड नंबर 1 पर टी-20 इंटरनेशनल इंटरनेशनल में चौथे नंबर पर काबिज है।

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 110 रन बनाए थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 14.3 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर ही जीत हासिल कर ली। 

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

इस हार के बाद भारतीय टीम की सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। उसे अब दूसरे टीमों के परिणाम पर निर्भर रहना होगा। भारत का अगला मुकाबला बुधवार (3 नवंबर) को अफगानिस्तान के खिलाफ होना है।   
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार