लंदन, 13 जुलाई (CRICKETNMORE)| न्यूजीलैंड रविवार को लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 का फाइनल खेलेगी। कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन ने कहा है कि मैच में उनका ध्यान बुनियादी चीजों को सही रखने पर है। 

Advertisement

मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में विलियमसन ने कहा, "हां, आप जो भी मैच खेलते हो तब आपको अलग-अलग तरह की ऐसी चीजों का सामना करना पड़ता है जो आपका ध्यान भटकाती हैं। वर्ल्ड कप के फाइनल में स्वाभाविक है कि कई तरह की ऐसी चीजें हों।"

Advertisement

कप्तान ने कहा, "कई तरह की अलग-अलग चीजें हैं जहां अलग विचार आपके दिमाग में आते हैं, लेकिन मैं, कोच गैरी स्टीड और पूरी टीम जिस स्थिति से आई है, उसमें हमारी कोशिश अपने पैर जमीन पर ही रखने की और उस तरह की क्रिकेट खेलनी हैं जो आपको सर्वश्रेष्ठ मौका दे चाहे सेमीफाइनल हो, राउंड रोबिन हो या अब फाइनल हो।"

विलियमसन ने कहा, "दिन के आखिर में, यह सिर्फ क्रिकेट मैच है, जहां दोनों टीमें मैदान पर जाकर अपनी रणनीति को सर्वश्रेष्ठ तरीक से लागू करना चाहती हैं।"

इंग्लैंड की जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो की सलामी जोड़ी विपक्षी टीमों के लिए इस वर्ल्ड कप में सिरदर्द साबित हुई है। विलियमसन का कहना है कि वह इस बात से भलीभांति वाकिफ हैं। 

उन्होंने कहा, "हां, यह दोनों पूरे टूर्नामेंट में और इससे पहले भी बेहतरीन प्रदर्शन करते आए हैं। मुझे लगता है कि मैंने पहले भी ऐसा कहा है कि वर्ल्ड कप फाइनल खेलने के कई और हिस्से होते हैं। लेकिन हम उनकी टीम में मौजूद मैच विजेता खिलाड़ियों का बहुत सम्मान करते हैं।"

Advertisement

विलियमसन ने कहा, "लेकिन हमारा ध्यान इस पर है कि हम उस तरह की क्रिकेट खेलें जिस तरह की खेलते आए हैं। उस तरह का प्रदर्शन करें जिस तरह का करते आए हैं। अगर हम ऐसा कर सके, हमने देखा है कि इस टूर्नामेंट में कोई भी किसी को भी हरा सकता है।"

न्यूजीलैंड ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले वो वर्ल्ड कप के पिछले संस्करण में फाइनल में पहुंची थी, लेकिन आस्ट्रेलिया से हार गई थी। 

विलियमसन ने पिछले फाइनल को याद करते हुए कहा, "चार साल पहले, मैं कैसा महसूस कर रहा था? मुझे याद नहीं। यह बहुत अलग है। हमारी टीम काफी अलग है। अलग तरह का एहसास और अलग तरह का माहौल है। लेकिन साथ ही प्रतिबद्धता भी रही है जो काफी सकारात्मक है और इसने हमें अच्छे स्थिति में बनाए रखा है। इसलिए हमारा ध्यान उस तरह की क्रिकेट खेलने पर है जिस तरह की हम खेलना चाहते हैं।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार