टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में इंग्लैंड के खिलाफ अहम मुकाबले के बाद न्यूज़ीलैंड को बड़ा झटका लग सकता है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज मैट हेनरी टूर्नामेंट के बीच में ही स्वदेश लौट सकते हैं। हालांकि यह फैसला पारिवारिक कारणों से संभावित है।

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026  के बीच न्यूज़ीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज मैट हेनरी इंग्लैंड के खिलाफ अहम मुकाबले के बाद स्वदेश लौट सकते हैं। न्यूज़ीलैंड शुक्रवार (27 फरवरी) को सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड का सामना कर रहा है, जो सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अहम साबित हो सकता है। ऐसे निर्णायक समय में मैट हेनरी का टीम से अलग होना निश्चित रूप से कीवी खेमे के लिए चिंता की बात है। हालांकि हेनरी का यह फैसला पारिवारिक कारणों से है, क्योंकि वह अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए पत्नी के साथ समय बिताने घर लौट सकते हैं।

Advertisement

हेनरी ने इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पांच पारियों में छह विकेट हासिल किए हैं और उनका इकॉनमी रेट 7.38 रहा है। पिछले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने दूसरी पारी की पहली ही गेंद पर इन-फॉर्म बल्लेबाज पथुम निसांका को आउट कर अपनी उपयोगिता साबित की थी।

ऐसे में टीम प्रबंधन को उम्मीद करेगा कि यदि न्यूज़ीलैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करता है तो हेनरी दोबारा टीम से जुड़ें। इससे पहले भी कीवी टीम को ग्रुप स्टेज में एक झटका लगा था, जब लॉकी फर्ग्यूसन को पितृत्व अवकाश दिया गया था। हालांकि वह बाद में टीम से दोबारा जुड़ गए थे।

इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। वहीं इंग्लैंड ने एक बदलाव करते हुए रेहान अहमद को जेमी ओवरटन की जगह शामिल किया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

अब देखना दिलचस्प होगा कि मैट हेनरी की अनुपस्थिति का न्यूज़ीलैंड की गेंदबाजी पर कितना असर पड़ता है। सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए कीवी टीम इंग्लैंड के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार