31 जनवरी,नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने भारत के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले जा रहे चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम पहले तीन मुकाबले जीतकर सीरीज पर कब्जा कर चुकी है। 

Advertisement

इस मुकाबले के न्यूजीलैंड ने दो बदलाव किए हैं। कंधे की चोट के कारण बाहर हुए केन विलियमसन की जगह डेरली मिचेल और कॉलिन डी ग्रैंडहोम की जगह टॉम ब्रूस को मौका मिला है। 

Advertisement

वहीं भारत ने तीन बदलाव किए हैं। रोहित शर्मा,मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा को आराम दिया गया है और उनकी जगह संजू सैमसन, नवदीप सैनी और वॉशिंगटन सुंदर को जगह मिली है। केएल राहुल के साथ मिलकर सैमसन ओपनिंग करने उतरेंगे। 

प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है

भारत: विराट कोहली (कप्तान), संजू सैमसन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, शार्दूल ठाकुर।

न्यूजीलैंड:  मार्टिन गुप्टिल, रॉस टेलर, स्कॉट कुगलेजिन, कोलिन मुनरो, टॉम ब्रूस, डेरली मिचेल, मिचेल सैंटनर, टिम सेइफर्ट (विकेटकीपर), हामिश बेनेटे, ईश सोढ़ी, टिम साउदी (कप्तान)

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार