न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाद काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) भारत के खिलाफ तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज से बाहर हो गए हैं। हेड कोच गैरी स्टीड ने कहा कि जैमीसन ने दो टेस्ट मैच की सीरीज की तैयारियों के लिए टी-20 सीरीज ने अपना नाम वापस लेने का फैसला किया। 

Advertisement

जैमीसन न्यूजीलैंड के दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टी-20 सीरीज से अपना नाम वापस लिया है। इससे पहले कप्तान केन विलियमसन ने भी टेस्ट सीरीज पर फोकस करने के लिए टी-20 सीरीज से नाम वापस लिया है। 

Advertisement

विलियमसन की गैरमौजूदगी में टी-20 सीरीज में टिम साउदी न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी करेंगे। न्यूजीलैंड ने रविवार (14 नवंबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला, जिसमें वह रनरअप रहे। इसके तीन दिन के अंदर अब बुधवार के खिलाफ पहला टी-20 मैच खेलना है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट और खुद खिलाड़ी भी वर्कलोड पर ध्यान देना चाहते हैं।      

स्टीड ने कहा, "हमने केन और काइल के साथ बात करके फैसला किया कि वे इस टी-20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। वे दोनों टेस्ट मैचों के लिए तैयारी करेंगे। टेस्ट सीरीज में इन खिलाड़ियों के अलावा अन्य खिलाड़ी भी शामिल होंगे। इस समय थोड़ा कार्यो को आसान बनाया जा रहा है, क्योंकि हमें एक व्यस्त शेड््यूल के तहत पांच दिनों में तीन टी20 मैचों के साथ-साथ तीन अलग-अलग शहरों की यात्रा करनी है।"

स्टीड ने यह भी बताया कि टीम के सभी 13 सदस्यों को टी-20 में खेलने का मौका मिलेगा और यह हमारे ऊपर है कि हम खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेजमेंट कैसे करते हैं, विशेष रूप से हमारे लिए आने वाले टेस्ट मैचों की सीरीज अहम होगी, जिसकी तैयारी एक हफ्ते पहले शुरू की जाएगी।

स्टीड ने उल्लेख किया कि तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन फिट हैं और वह भारत के खिलाफ पहले टी-20 में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। 

Advertisement

उन्होंने कहा, "बुधवार को लॉकी के खेलने की पूरी संभावना है। उन्हें फिर से खेलते देखना शानदार रहेगा। वह अपनी चोट से ठीक हो गए हैं जो उन्हें वर्ल्ड कप की शुरुआत में लगी थी, इसलिए यह हमारे लिए खुशी की बात है।"

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने उतरेगी। पहला मुकाबला जयपुर, दूसरा रांची और तीसरा और आखिरी टी-20 कोलकाता में खेला जाएगा। इसके बाद 25 नवंबर से दो टेस्ट मैच की सीरीज की शुरूआत होगी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार