कैंटरबरी मैजिशियन (Canterbury Magicians) के खिलाफ शुक्रवार (26 नवंबर) को क्राइस्टचर्च खेले गए न्यूजीलैंड की टी-20 लीग सुपर स्मैश (Super Smash) 2021-22 के पहले मुकाबले में वेलिंग्टन ब्लेज (Wellington Blaze) के खिलाड़ी नाथन स्मिथ ने हैरतअंगेज कैप लपका। 

Advertisement

178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैंटरबरी के लिए चाड बोवेस्क ब्रेसवेल और केन मैकक्लेयर पारी की शुरूआत करने उतरी। हामिश बेनेट द्वारा डाले गए पारी के पहले ओवर की तीसरी गेंद पर मैकक्लेयर ने बड़ा शॉट खेला।

Advertisement

गेंद छक्के के लिए बाउंड्री पार जाती दिख रही थी, लेकिन स्मिथ ने बीच में आकर गेंद पकड़ ली। उनका पैर बाउंड्री को छूने वाला था, लेकिन स्मिथ ने गेंद को बाहर फेका और जमीन पर गिरने से पहले छलांग लगाकर कैच पकड़ ली। मैकक्लेयर अपना खाता नहीं खोल सके। उनका यह कैच देखकर सभी साथी खिलाड़ी दंग रह गए। 

स्मिथ ने गेंदबाजी में दो विकेट और फील्डिंग में तीन कैच लपके। 

वेलिंग्टन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फिन एलेन (57) के शानदार अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। इसके जवाब में कैंटरबरी 9 विकेट के नुकसान पर 150 रन तक ही पहुंच सकी। कैंटरबरी के लिए कप्तान  माइकल ब्रेसवेल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार