न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज और क्रिकेट कमेंटेटर साइमन डुल (Simon Doull) का मानना है कि आईपीएल में न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की अनदेखी की जाती है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे (Devon Conway) ने 99 रनों की शानदार पारी खेली थी और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Advertisement

बता दें कि कॉनवे ने पिछली पांच टी-20 मैचों में लगतारा पांच अर्धशतक जड़े हैं औऱ कुल 402 रन बना चुके हैं। लेकिन आईपीएल 2021 की नीलामी में 50 लाख रुपये बेस प्राइस होने के बाद भी उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था। 

Advertisement

कॉनवे की पारी के बाद भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल नीलामी को दर्शाते हुए कहा कि कॉनवी की यह पारी चार दिन देरी से आई है।

इस पर डुल ने जवाब देते हुए ट्वीट कर कहा, " दोयम दर्जे के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को वर्षो से आईपीएल में नजरअंदाज किया गया है। आईपीएल के बाद बिग बैश ऐसा टूर्नामेंट है जहां खिलाड़ियों को परखा जाता है।"

उन्होंने कहा, "जब से आईपीएल की शुरुआत हुई है तब से 94 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को 886 करोड़ रुपये और 31 न्यूजीलैंड खिलाड़ियों के लिए 212 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। दोनों देशों की कुल छह प्रथम श्रेणी टीमें हैं और दोनों देशों के घरेलू टी20 टूर्नामेंट होते हैं।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार