Pakistan vs New Zealand Champions Trophy 2025: विल यंग (Will Young) औऱ टॉम लैथम (Tom Latham) की शानदार पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने करांची के नेशनल स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से मुकाबले में पाकिस्तान को जीत के लिए 321 रनों का लक्ष्य दिया है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही औऱ 73 रन के कुल स्कोर तक डेवोन कॉनवे (10), केन विलियमसन (1) औऱ डेरिल मिचेल (10) आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद विल यंग और टॉम लैथम ने पारी को संभाला औऱ चौथे विकेट के लिए 118 रन जोड़े। 

Advertisement

यंग ने अपने वनडे करियर का चौथा और आईसीसी टूर्नामेंट में पहला शतक जड़ा। यंग ने 113 गेंदों में 12 चौकों और 1 छक्के की मदद से 107 रन बनाए। वहीं टॉम लैथम ने अपना आठवां वनडे शतक लगाया। यह पांचवीं बार है जब चैंपियंस ट्रॉफी में एक पारी में दो बल्लेबाजों ने शतक लगाया है। उन्होंने 104 गेंदों में नाबाद 118 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 2 छक्के जड़े। 

ग्लेन फिलिप्स ने 39 गेंदों में 61 रन ( तीन चौके और चार छक्के) की ताबड़तोड़ पारी खेली। लैथम और फिलिप्स ने पांचवें विकेट लिए 125 रन जोड़े।  जिसके चलते न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर320  रन का विशाल स्कोर बनाया।

पाकिस्तान के लिए नसीम शाह और हारिस रऊफ ने 2-2 विकेट और अबरार अहमद ने 1 विकेट लिया। 

लैथम ने रचा इतिहास

Advertisement

लैथम तीसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक चैंपियंस ट्रॉफी में शतक जड़ने का कारनामा किया है। इससे पहले इस रोल में 2002 में एंडी फ्लावर ने भारत के खिलाफ वहीं कुमार संगाकारा ने 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ा था। 

टीमें:

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, विल यंग, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओ'रूर्के।

Advertisement

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): फखर जमान, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार