Hamish Rutherford: साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी हैं। टीम में पहली बार कैम फ्लेचर और ब्लेयर टिकनर को मौका मिला है। इसके अलावा कॉलिन डी ग्रैंडहोम और हामिश रदरफोर्ड (Hamish Rutherford) की वापसी हुई है। रदरफोर्ड ने जनवरी 2015 में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद 32 वर्षीय रदरफोर्ड को टीम में मौका मिला है। 

Advertisement

28 साल के फ्लेचर को पहली बार किसी भी फॉर्मेट के लिए टीम में जगह मिली है, जबकि टिकनर न्यूजीलैंड के लिए 8 टी-20 मैच खेल चुके हैं। 

Advertisement

केन विलियमसन कोहली की चोट से नहीं उभरे हैं, इसलिए केन विलियमसन ही टीम कमान संभालेंगे। ट्रेंट बोल्ट भी पहले टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं हैं, वह तीसरी बार पिता बनने वाले हैं। स्पिनर एजाज पटेल चोटिल होने के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। अगर वह फिट हो जाते हैं तो दूसरे टेस्ट में उनकी वापसी संभव है। 

न्यूजीलैंड औऱ पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट 17 फरवरी और दूसरा टेस्ट 25 फरवरी से खेला जाएगा। दोनों ही मुकाबले क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले जाएंगे। 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड टीम

टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, कैम फ्लेचर (विकेटकीपर), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, हामिश रदरफोर्ड, टिम साउदी, ब्लेयर टिकर, नील वैगनर, विल यंग।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार