न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज ली ताहुहु (Lea Tahuhu) ने महिला वनडे इंटनरेशनल से संन्यास की घोषणा कर दी है।। इसके साथ ही 35 वर्षीय के इस फॉर्मेट में 15 साल लंबे करियर का समापन हो गया है।  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जून 2011 में डेब्यू करने वाली ताहुहु ने वनडे में न्यूजीलैंड महिला टीम के लिए 103 मैच में रिकॉर्ड 125 विकेट लिए। 

Advertisement

ताहुहू ने चार महिला ODI वर्ल्ड कप (2013, 2017, 2022 और 2025) में हिस्सा लिया। पिछले साल के एडिशन में इंग्लैंड के खिलाफ उनका मैच उनका आखिरी वनडे मैच साबित हुआ। सिर्फ वर्ल्ड कप में ही ताहुहू ने 36 विकेट लिए जो सबसे ज्यादा है और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजों की लिस्ट में नौंवे नंबर पर हैं। 

Advertisement

न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा जारी बयान में ताहुहू ने कहा, “ वनडे क्रिकेट में WHITE FERNS की शर्ट पहनना हमेशा से ही एक सौभाग्य और सम्मान की बात रही है। एक मैच खेलना एक अद्भुत एहसास था। वनडे क्रिकेट में 100 से ज़्यादा बार शर्ट पहनकर अपने देश और अपने परिवार को रिप्रेजेंट कर पाना, ऐसा कुछ है जिसके बारे में मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। मैं हर पल को संजोकर रखूंगी इस फॉर्मेट में जो कुछ भी हासिल कर पाई हूं और मुझे गर्व है जो कुछ भी हासिल किया। 

ताहुहू न्यूजीलैंड के लिए महिला टी-20 इंटनरेशनल में खेलना जारी रखेंगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट के अनुसार वह इस महीने के अंत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में टीम का हिस्सा होंगी।

वह 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा थीं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने कहा, "2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतना एक बहुत बड़ी उपलब्धि थी और मैं इस साल के फाइनल में इंग्लैंड में इस टीम को अपना खिताब बचाने में मदद करने के लिए सच में प्रेरित हूं।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार