India vs New Zealand 2nd T20I: कप्तान मिचेल सैंटनर और रचिन रविंद्र की पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने शुक्रवार (23 जनवरी) को दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में भारत को जीत के लिए 209 रनों का लक्ष्य दिया है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड की शुरूआत तूफानी रही और टिम सेफर्ट (24) औऱ डेवोन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 3.2 ओवर में 43 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद बिना एक रन जोड़े दोनों पवेलियन लौट गए।

रचिन रविंद्र ने ग्लेन फिलिप्स ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। रविंद्र ने 26 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 4 छक्के जड़े। 

सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान मिचेल सैंटनर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में नाबाद 47 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का जड़ा। जिसके चलते न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। बता दें कि भारतीय टीम ने आखिरी तीन ओवर में 47 रन लुटाए।

भारत के लिए कुलदीप यादव ने 2 विकेट, हार्दिक पांड्या,हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट लिया। 

Advertisement

टीमें  (प्लेइंग इलेवन)

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), ज़ैकरी फॉक्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार