New Zealand vs West Indies 1st Test Team: न्यूजीलैड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है और दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन (Kane Williamson) की टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा तेज गेंदबाजी की तिकड़ी जैकब डफी,जैकरी फॉल्कस और ब्लेयर टिकनर को टीम में शामिल किया गया है। डेरिल मिचेल भी टीम में हैं जो वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान ग्रोइन में लगी चोट से उबर रहे हैं। 

Advertisement

विलियमसन ने इससाल जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज से बाहर रहने का फैसला या था और उन्होंने इस फॉर्मेट में आखिरी मैच पिछले साल दिसंबर में खेला था। टेस्ट शुरू होने से पहले खुद को तैयार करने के लिए प्लंकेट शील्ड के दूसरे राउंड में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के लिए भी मुकाबला खेलेंगे। 
बता दें कि टिकनर मार्च 2023 के बाद पहली बार टेस्ट टीम में लौटे हैं। 

Advertisement

काइल जैमीसन और ग्लेन फिलिप्स के नाम पर विचार नहीं किया गया क्योंकि दोनों चोट से उबर रहे हैं। वहीं मैट फिशर, विल ओ’रुर्के औऱ बेन सियर्स भी चोट से उबरने के चलते टीम का हिस्सा नहीं हैं। 

न्यूज़ीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने केन विलियमसन का टीम में वापस स्वागत किया। "केन की मैदान पर काबिलियत खुद ही सब कुछ बयां करती है और टेस्ट ग्रुप में उनकी कौशलता के साथ-साथ उनकी लीडरशिप का वापस आना बहुत अच्छा होगा।"

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 2 दिसंबर से क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल में खेला जाएगा। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड टीम

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल, डेवॉन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फाउल्केस, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, रचिन रविंद्र, मिचेल सेंटनर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, केन विलियमसन, विल यंग।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार