New Zealand Tour Of Bangladesh 2026: न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। तेज गेंदबाज मैट फिशर, विल ओ’रूर्के और ब्लेयर टिकनर चोट से ठीकर होकर टीम में लौटे हैं।

Advertisement

टेस्ट कप्तान टीम लैथम टीम की कमान संभालेंगे, क्योंकि नियमित कप्तान मिचेल सैंटनर इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के चलते चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। कई अन्य खिलाड़ी भी आईपीएल और पीएसएल में खेलने के चलते सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।

Advertisement

ओ’रूर्के को सिर्फ तीन वनडे के लिएष फिशर को तीन टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए और टिकनर को दोनों ही फॉर्मेट की सीरीज के लिए टीम में चुना गया है।

स्पिन ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को वापीस हुई है, जो आखिरी टी-20 इंटरनेशनल अप्रैल 2024 में खेल थे।  जनवरी में भारत के खिलाफ ऐतिहासिक सीरीज जीत में शामिल रहे क्रिस्टियन क्लार्क और जेडेन लेनोक्स भी टीम में हैं।

न्यूज़ीलैंड की टीम इस दौरे के लिए 13 अप्रैल को बांग्लादेश पहुंचेगी, जिसमें तीन वनडे और तीन T20 मैच शामिल हैं। पहले दो वनडे मैच 17 और 20 अप्रैल को शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे, जिसके बाद दोनों टीमें 23 अप्रैल को तीसरे मैच के लिए चटगांव जाएँगी, और बीर श्रेष्ठ फ़्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान क्रिकेट स्टेडियम में आखिरी मुकाबला खेला जाएगा।

पहले दो टी-20 इंटरनेशनल मैच 27 और 29 अप्रैल को चटगांव में खेले जाएंगे, जबकि आखिरी मैच 2 मई को ढाका में होगा।

Advertisement

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम

टॉम लैथम (कप्तान), मुहम्मद अब्बास, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, निक केली, जेडन लेनोक्स, हेनरी निकोल्स, विल ओ'रूर्के, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग।

बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

टॉम लैथम (कप्तान), कैटेन क्लार्क, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, बेवन जैकब्स, निक केली, जेडन लेनोक्स, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार